Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

स्टील प्लांट की भट्टी में गिरकर मजदूर की मौत, प्रबंधन ने बताया आत्महत्या

रायगढ़।    श्री रूपनाधाम उद्योग में ऊंचाई से गिरने के कारण आज एक मजदूर की मौत हो गई है. घटना से प्लांट में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना पूंजी पथरा पुलिस थाने के अंतर्गत श्री रूपनाधाम उद्योग में देर रात को हुई, जहां मजदूर गिरकर की गर्म भट्ठी में गिरने से मौत हो गई. मृतक का नाम सुरेंद्र चौहान है. सुलगती भट्ठी में गिरने से मृतक की लाश का कोई अंश नहीं बचा है. वहीं इस घटना पर प्रबंधन की प्रतिक्रिया आई है, प्रबंधन ने इसे आत्महत्या बताया है.

बता दें कि इस तरह की घटना पिछले दस दिनों में दूसरी बार हुई है, जब सिंघल प्लांट में भी एक मजदूर की मौत की सूचना मिली थी, जिसे पुलिस ने भी आत्महत्या करार दिया था.

औद्योगिक क्षेत्र में इस तरह हो रही मजदूरों की मौत से उद्योगों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं. फिलहाल, इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है.