Special Story

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

ओएचई लाइन की चपेट में आए कर्मचारी की मौत

कोरबा। छ्त्तीसगढ़ के कोरबा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 के गेवरा छोर पर 24 नवंबर को एक दर्दनाक हादसा हुआ था. राहत वैन पर चढ़कर पेंटिंग कार्य कर रहा प्राइवेट कर्मचारी श्याम चैहान अचानक ओएचई लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया. पहले उसे कोरबा जिला अस्पताल लाया गया, जहां से रेफर कर बिलासपुर बर्न एंड ट्रॉमा रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया था. शनिवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया है. पुलिस ने शून्य में मर्ग कायम कर पंचानामा की कार्रवाई की है.

दरअसल, 24 नवंबर को ए.आर.टी. में रूफ पेंटिंग के लिए सुबह 10.10 बजे ओ.एच.ई ब्लाक लेकर कार्य किया जा रहा था. इसके बाद 4 बजकर 10 मिनट पर केंसल मेंमों मिलने के बाद 4 बजकर 20 मिनट पर ओ.एच.ई. चार्ज कराया गया. इसके 2 मिनट यानी 4 बजकर 22 मिनट पर घटना हुई. 

श्याम चौहान रेलवे कालोनी कोरबा रनिंग रूम के पीछे रहता था. उसे इलाज के लिए बर्न और ट्रामा रिसर्च सेंटर, बिलासपुर में लाया गया तब, डॉक्टरों ने बताया कि उसके शरीर का 30 प्रतिशत हिस्सा जला गया है. लगभग 5 दिन तक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ने के बाद श्याम की मौत हो गई.