Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

शराबबंदी को लेकर महिलाओं का शक्ति प्रदर्शन

कोरबा। केराझरिया पंचायत में रविवार को शराबबंदी को लेकर महिलाओं ने शक्ति प्रदर्शन किया। बारिश के बावजूद 100 से अधिक महिलाएं छाता लेकर सड़कों पर उतरीं। उन्होंने अवैध शराब विक्रेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि शराब का अवैध कारोबार फौरन बंद नहीं हुआ तो वे प्रशासन से कार्रवाई की मांग करेंगी। साथ ही खुद भी कड़े कदम उठाएंगी। महिलाओं की चिंता है कि गांव के स्कूली बच्चे, युवा और बुजुर्ग नशे की चपेट में आ रहे हैं। इससे परिवार और समाज दोनों प्रभावित हो रहे हैं।

उनका कहना है कि शराब ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। नशे की लत से परिवार टूट रहे हैं। महिलाएं हिंसा का शिकार हो रही हैं। बच्चों का भविष्य खतरे में है। सरपंच गिरजा पैखरा ने कहा कि शराब पूरे समाज को खोखला कर रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य और गांव की शांति के लिए इस बुराई को जड़ से खत्म करना है। ग्रामीणों ने भी महिलाओं के इस पहल का समर्थन किया है। अब पूरा गांव एकजुट होकर शराब के खिलाफ खड़ा है।