Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

लोन जमा करवाने के नाम पर महिलाओं से लाखों की ठगी, फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा

बिलासपुर- ग्रामीण महिलाओं के साथ ठगी करने वाले शातिर ठग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक महिलाओं के लोन जमा करने के नाम पर ठगी करता था. आरोपी ने धोखे से 14 महिलाओं के अंगूठे के निशान लेकर उनसे करीब ढाई लाख रुपये की ठगी की है. आरोपी युवक भारत फाइनेंस कंपनी कोटा में काम करता था. यह मामला कोटा थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, कोटा के भारत फाइनेंस में काम करने वाले हीरालाल साहू ने थाना पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनके ब्रांच का कर्मचारी रूपेश चंद्रा बैंक के 14 क्लाइंट के करीब 2,60,723 रुपये लोन और फाइनेंस के रकम को धोखाधड़ी कर लेकर भाग गया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की.

इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी रूपेश उर्फ पंकज चंद्रा लोरमी बस स्टैंड के आसपास है. जिस पर पुलिस टीम मौके पर भेज कर घेराबंदी कर आरोपी पंकज चंद्रा को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की. इस दौरान आरोपी ने बताया कि भारत फाइनेंस में अशिक्षित महिलाओं के अंगूठा लगवा कर लोन के पैसे को लेकर जमा करने के नाम पर धोखाधड़ी कर रकम को अपने घर निर्माण में खर्च करने की बात स्वीकार की. मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है.