Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अवैध कच्ची महुआ शराब पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, अवैध भट्ठी पर धावा बोल सामग्रियों को लगाई आग…

कोरबा। जिले के आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा के कलमीभाठा मोहल्ला में बनाई और बेची जा रही अवैध कच्ची महुआ शराब पर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा. पुलिस की मौजूदगी में महिलाओं ने मौके पर मिले दर्जनों जरीकेनों को इकट्ठा कर आग लगा दी. महिलाओं का आक्रोश देखकर अवैध शराब बनाने वाले भाग निकले.

जिले में अवैध शराब का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है. प्रशासनिक उदासीनता के चलते आदर्श ग्राम में भी अवैध शराब बनाने और बेचने का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. घर-परिवार में बिगड़ती स्थिति को देखते हुए महिलाओं ने ही मोर्चा संभालते हुए पहले उरगा पुलिस को सूचित किया, फिर अवैध शराब निर्माण स्थल पर धावा बोला दिया. मौके से शराब बनाने में प्रयुक्त दर्जनों जरीकेन को इकट्ठा कर आग के हवाले कर दिया. महिलाओं का गुस्सा देखकर अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोग भी भाग निकले.

इसके साथ ही गांव की महिलाओं ने चेतावनी दी है कि गांव में अवैध शराब बनाने और बेचने नहीं दिया जाएगा, क्योंकि बड़े तो बड़े, बच्चे भी नशे के आदी होते जा रहे हैं. यही नहीं गांव वाद-विवाद, तनाव का माहौल निर्मित होते रहता है. इसके साथ ही महिलाओं ने कार्रवाई नहीं करने पर आबकारी विभाग को आड़े हाथ लिया. बता दें कि पिछले दिनों महिलाओं ने विधायक फूल सिंह राठिया को अवैध शराब के संबंध में ज्ञापन भी सौंपा था.