Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

महिला एवं बाल विकास पोर्टल से कार्यस्थल पर शिकायत दर्ज कराना हुआ आसान: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी

नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर कार्यस्थल को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाना और उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास पोर्टल के माध्यम से अब महिलाएं कार्यस्थल पर होने वाली समस्याओं और उत्पीड़न की शिकायतें आसानी से दर्ज करा सकती हैं।

नई दिल्ली में कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री ने बताया कि अब तक देशभर के एक लाख से अधिक कार्यस्थल इस केंद्रीकृत पोर्टल पर पंजीकृत हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत अभियान के तहत कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

अन्नपूर्णा देवी ने केंद्रीय बजट 2026 की सराहना करते हुए कहा कि इसमें महिला सशक्तिकरण को विशेष महत्व दिया गया है। उन्होंने उज्ज्वला योजना, मुद्रा योजना सहित महिलाओं के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की भी प्रशंसा की।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्देश्य सभी क्षेत्रों में महिलाओं के लिए सुरक्षित, गरिमामय और उत्पीड़न-मुक्त कार्यस्थल सुनिश्चित करना है। साथ ही, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध एवं निवारण) अधिनियम, 2013 के प्रभावी क्रियान्वयन को सुदृढ़ करना भी इसका प्रमुख लक्ष्य है।

सम्मेलन में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर सहित केंद्र और राज्य सरकारों के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।