Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर के बस स्टैंड के पास महिला से दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

रायपुर।   छत्तीसगढ़ में लगातार गैंगरेप की घटनाएं घट रही. आज फिर राजधानी रायपुर में अधेड़ महिला से दुष्कर्म की घटना हुई है. यह घटना भाटागांव बस स्टैंड के पीछे रावणभाटा मैदान के पास की है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है. पुलिस मामले की जांच कर रही.

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता महासमुंद जिले के सरायपाली की रहने वाली है. 3 दिन पहले पारिवारिक विवाद के चलते घर छोड़कर बस स्टैंड के पास रह रही थी. टिकरापारा थाना टीआई ने बताया, दुष्कर्म का मामला दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है. पूछताछ की जा रही है.

सीएसपी राजेश देवांगन ने बताया, एक महिला ने टिकरापारा थाने में आकर शिकायत की है. उसके साथ बलात्कार की घटना हुई है. आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. महिला बस स्टैंड में ही रह रही थी. इस दौरान एक व्यक्ति ने ड्रिंक में नशीली पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया. फिर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. पहले घटना में काफी लोगों के होने का क्लू मिला था. जांच में एक ही व्यक्ति के आने की बात सामने आई है. मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.