Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

संस्कारवान पीढ़ी के संकल्प के साथ सिलघट में ऐतिहासिक 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ सम्पन्न, गर्भ संस्कार व सामूहिक विवाह में बने कीर्तिमान

रायपुर। “आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी” के संकल्प के साथ ग्राम सिलघट (भिभौरी), जिला बेमेतरा में 108 कुंडीय विश्व कल्याण गायत्री महायज्ञ का भव्य और ऐतिहासिक आयोजन किया गया। 10 से 13 दिसंबर 2025 तक चले इस चार दिवसीय आयोजन की तैयारियां परिजनों द्वारा लगभग एक वर्ष पूर्व से ही पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ की गई थीं। शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन, अखिल विश्व गायत्री परिवार के सहयोग, क्षेत्रीय जनसमुदाय, ग्रामवासियों तथा महिला एवं बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से यह आयोजन अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

चार दिनों तक पूरा क्षेत्र यज्ञमय, भक्तिमय और शांतिमय वातावरण में सराबोर रहा। प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। आयोजन के प्रत्येक दिवस ने नए कीर्तिमान स्थापित किए।

भव्य कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

आयोजन के प्रथम दिवस 10 दिसंबर को बदना महादेव मंदिर, भिभौरी से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। लगभग 6 हजार माताओं द्वारा सिर पर कलश धारण कर निकाली गई यह यात्रा 10 हजार से अधिक लोगों की उपस्थिति में अत्यंत आकर्षक और यादगार रही। यात्रा में सात घोड़ों पर सवार बालिकाएं भारतीय वीरांगनाओं के रूप में विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं, जिन्होंने मातृशक्ति और देशभक्ति का संदेश दिया। क्षेत्रीय कलाकारों की पारंपरिक वेशभूषा, वाद्ययंत्र और भक्तिमय संगीत ने यात्रा की भव्यता को और बढ़ाया।

कलश यात्रा 6 किलोमीटर की दूरी तय कर ग्राम सिलघट पहुंची, जहां शांतिकुंज हरिद्वार से पधारी टोली द्वारा यज्ञ ध्वजारोहण के साथ महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जामडी पाटेश्वर धाम से पधारे पूज्य रामबालक दास जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अध्यक्ष जिला पंचायत बेमेतरा कल्पना योगेश तिवारी, पूर्व राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा, पूर्व विधायक अवधेश चंदेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

यज्ञ स्थल पर 12 ज्योतिर्लिंग प्रतीक, मां गायत्री के 24 स्वरूप, 108 कुंडों की भव्य यज्ञशाला, सुंदर बागवानी, गुरुदेव साहित्य कक्ष और मां भगवती रसोई विशेष आकर्षण रहे।

चिन्मय पंड्या के सानिध्य में महायज्ञ

द्वितीय दिवस 11 दिसंबर को देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या के पावन सानिध्य में 108 कुंडीय विश्व कल्याण गायत्री महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ हुआ। उन्होंने आयोजन की भव्यता की सराहना करते हुए व्यक्तित्व निर्माण, विश्व कल्याण, ईमानदार और निःस्वार्थ सेवा का संदेश दिया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

1056 गर्भवती माताओं का गर्भ संस्कार, वर्ल्ड रिकॉर्ड

तृतीय दिवस 12 दिसंबर को 108 कुंडीय महायज्ञ के साथ गर्भ संस्कार (पुंसवन संस्कार) का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से 1056 गर्भवती माताओं का पंजीयन और सहभागिता हुई। इस अवसर पर गर्भ संस्कार के महत्व, मातृ स्वास्थ्य और भावी पीढ़ी के संस्कारों पर विस्तृत संदेश दिया गया।

इस आयोजन के साथ ग्राम सिलघट ने अपने ही पूर्व रिकॉर्ड को तोड़ते हुए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नया कीर्तिमान स्थापित किया। कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल रमेश बैस और पूज्य बाबा रामबालक दास का सानिध्य प्राप्त हुआ।

93 जोड़ों का सामूहिक आदर्श विवाह

चतुर्थ दिवस विभिन्न संस्कारों के साथ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 93 जोड़ों का सामूहिक आदर्श विवाह संपन्न हुआ। पारंपरिक बाजे-गाजे और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह संस्कार कराया गया। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल, विधायक दीपेश साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अंतिम दिवस 50 हजार से अधिक लोगों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया।

अभूतपूर्व व्यवस्थाएं और सहयोग

चार दिवसीय आयोजन में भोजन व्यवस्था एक मिसाल बनी, जहां एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं को सुचारू रूप से भोजन कराया गया। अखिल विश्व गायत्री परिवार जिला बेमेतरा ने शांतिकुंज हरिद्वार, महिला एवं बाल विकास विभाग, सभी सहयोगी संस्थाओं, ग्रामवासियों, कार्यकर्ताओं और दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से भी क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में स्मरणीय रहा।