Special Story

dummy-img

हाईकोर्ट में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह, न्यायिक क्षेत्र की 54 महिलाओं को किया गया सम्मानित

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

बिलासपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च…

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

विधायक बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के साथ अब रायपुर दक्षिण क्षेत्र में उपचुनाव की तैयारी, जारी हुई अधिसूचना…

रायपुर- विधायक बृजमोहन अग्रवाल के विधानसभा की सदस्‍यता से त्‍यागपत्र देने के साथ ही अधिसूचना जारी कर रायपुर दक्षिण सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है. अब चुनाव आयोग की ओर से 6 महीने के भीतर सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा. 

बता दें कि बृजमोहन अग्रवाल ने 17 जून को विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. रमन सिंह को अपना त्यागपत्र सौंपा था. डॉ. सिंह के उनका इस्‍तीफा तत्‍काल प्रभाव से मंजूर किए जाने के साथ ही 17 जून से ही उक्त सीट को रिक्‍त घोषित कर दिया गया है. माना जा रहा है कि रायपुर दक्षिण सीट पर उप चुनाव झारखंड और महाराष्‍ट्र में इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ होगा.

रायपुर दक्षि‍ण सीट से विधायक और राज्‍य के कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने 17 जून को विधानसभा की सदस्‍यता से इस्‍तीफा दिया था. विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. रमन सिंह ने त्‍याग पत्र को मंजूर करने के साथ विधानसभा सचिवालय ने मंजूरी के लिए राजभवन भेज दिया था. राज्‍यपाल के इस्‍तीफा मंजूर करने के साथ ही अधिसूचना जारी कर दी गई है।

रायपुर दक्षिण से बढ़कर पूरा रायपुर हुआ दायरा

लगातार 8 बार विधायक का चुनाव जीत चुके बृजमोहन अग्रवाल के पास साय सरकार में शिक्षा के साथ संस्‍कृति और पर्यटन विभाग की जिम्‍मेदारी थी. अविभाजित मध्‍य प्रदेश के समय से राजनीति में सक्रिय विधायक के तौर पर लंबे समय तक रायपुर दक्षिण की जनता का प्रतिनिधित्व करते रहे बृजमोहन अग्रवाल अब पूरे रायपुर का प्रतिनिधित्व लोकसभा में करेंगे.