Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयास से बहुप्रतीक्षित मांग को मिली मंजूरी: कोरोना काल से बंद प्रमुख ट्रेनों का ठहराव फिर होगा शुरू

बिलासपुर। बिलासपुर संसदीय क्षेत्र और दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री और बिलासपुर सांसद तोखन साहू के लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप, कोविड-19 के दौरान बंद हुई कई ट्रेनों का ठहराव पुनः बहाल किया गया है। सांसद तोखन साहू ने ट्रेनों के वापस बहाल होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार भी जताया है।

गौरतलब है कि क्षेत्रवासियों की यह पुरानी मांग थी कि उनके नजदीकी स्टेशनों पर प्रमुख ट्रेनों का ठहराव हो, जिससे यात्रा अधिक सुविधाजनक और आसान बन सके। इस दिशा में सांसद तोखन साहू ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर पत्र सौंपा और क्षेत्रवासियों की राय और जरूरतों को सामने रखा।

आखिरकार आज यह पहल सफल हुई और बिलासपुर संसदीय क्षेत्र के साथ-साथ दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्र में विभिन्न ट्रेनों का ठहराव पुनः शुरू कर दिया गया है। यह कदम न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि क्षेत्र के शिक्षा, व्यापार, स्वास्थ्य और पर्यटन जैसे क्षेत्रों के विकास को भी गति देगा।

पुनः बहाल की गई ट्रेनों की सूची

S.Noट्रेन नंबरट्रेन का नामस्टेशन/ठहराव
118236बिलासपुर – भोपाल एक्सप्रेसबेलगहना
218236बिलासपुर – भोपाल एक्सप्रेसकरगी रोड
318235भोपाल – बिलासपुर एक्सप्रेसबेलगहना
418235भोपाल – बिलासपुर एक्सप्रेसकरगी रोड
515160दुर्ग – छपरा एक्सप्रेसबेलगहना
615159छपरा – दुर्ग एक्सप्रेसबेलगहना
718478योगनगरी ऋषिकेश – पुरी एक्सप्रेसबेलगहना
818477पुरी – योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेसबेलगहना
918236बिलासपुर – भोपाल एक्सप्रेसखोंगसरा
1018235भोपाल – बिलासपुर एक्सप्रेसखोंगसरा
1118258चिरमिरी – बिलासपुर एक्सप्रेसखोंगसरा
1218257बिलासपुर – चिरमिरी एक्सप्रेसखोंगसरा
1318258चिरमिरी – बिलासपुर एक्सप्रेसपेंड्रा रोड
1418257बिलासपुर – चिरमिरी एक्सप्रेसपेंड्रा रोड
1518114बिलासपुर – टाटानगर एक्सप्रेसगतौरा
1618113टाटानगर – बिलासपुर एक्सप्रेसगतौरा
1718030शालीमार – लोकमान्य तिलक (T) एक्सप्रेसबिल्हा
1818029लोकमान्य तिलक (T) – शालीमार एक्सप्रेसबिल्हा
1912856इतवारी – बिलासपुर एक्सप्रेसबिल्हा
2012855बिलासपुर – इतवारी एक्सप्रेसबिल्हा
2118240इतवारी – कोरबा एक्सप्रेसबिल्हा
2218239गेवरा रोड – इतवारी एक्सप्रेसबिल्हा
2315160दुर्ग – छपरा एक्सप्रेसबिल्हा
2415159छपरा – दुर्ग एक्सप्रेसबिल्हा
2518110टाटानगर – इतवारी एक्सप्रेसब्रजराजनगर
2618109इतवारी – टाटानगर एक्सप्रेसब्रजराजनगर
2720808अमृतसर – विशाखापट्टनम एक्सप्रेसबेलपहाड़
2820807विशाखापट्टनम – अमृतसर एक्सप्रेसबेलपहाड़
2911752चिरमिरी – रीवा एक्सप्रेसबैहाटोला
3011751रीवा – चिरमिरी एक्सप्रेसबैहाटोला
3118204कानपुर – दुर्ग एक्सप्रेसउमरिया
3218203दुर्ग – कानपुर एक्सप्रेसउमरिया
3318756अंबिकापुर – शहडोल एक्सप्रेसअमलाई
3418755शहडोल – अंबिकापुर एक्सप्रेसअमलाई
3518204कानपुर – दुर्ग एक्सप्रेसबिरसिंहपुर
3618203दुर्ग – कानपुर एक्सप्रेसबिरसिंहपुर
3715160दुर्ग – छपरा एक्सप्रेसचंदिया रोड
3815159छपरा – दुर्ग एक्सप्रेसचंदिया रोड
3918110टाटानगर – इतवारी एक्सप्रेसकिरोडीमल नगर
4018109इतवारी – टाटानगर एक्सप्रेसकिरोडीमल नगर
4118756अंबिकापुर – शहडोल एक्सप्रेसकरन्जी
4218755शहडोल – अंबिकापुर एक्सप्रेसकरन्जी
4311752चिरमिरी – रीवा एक्सप्रेसपाराडोल
4411751रीवा – चिरमिरी एक्सप्रेसपाराडोल
4512852एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – बिलासपुर एक्सप्रेसमल मरोड़ा
4612851बिलासपुर – एमजीआर चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेसमल मरोड़ा
4711752चिरमिरी – रीवा एक्सप्रेसधुरवासिन
4811751रीवा – चिरमिरी एक्सप्रेसधुरवासिन
4918238अमृतसर – बिलासपुर एक्सप्रेसहथबंध
5018237बिलासपुर – अमृतसर एक्सप्रेसहथबंध
5118030शालीमार – लोकमान्य तिलक (T) एक्सप्रेसदेवबलोदा चारोदा
5218029लोकमान्य तिलक (T) – शालीमार एक्सप्रेसदेवबलोदा चारोदा
5318236बिलासपुर – भोपाल एक्सप्रेसबेलगहना
5418235भोपाल – बिलासपुर एक्सप्रेसबेलगहना
5515160दुर्ग – छपरा एक्सप्रेसबेलगहना
5615159छपरा – दुर्ग एक्सप्रेसबेलगहना
5718478योगनगरी ऋषिकेश – पुरी एक्सप्रेसबेलगहना
5818477पुरी – योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेसबेलगहना
5918236बिलासपुर – भोपाल एक्सप्रेसखोंगसरा
6018235भोपाल – बिलासपुर एक्सप्रेसखोंगसरा
6118258चिरमिरी – बिलासपुर एक्सप्रेसखोंगसरा
6218257बिलासपुर – चिरमिरी एक्सप्रेसखोंगसरा
6318258चिरमिरी – बिलासपुर एक्सप्रेसपेंड्रा रोड
6418257बिलासपुर – चिरमिरी एक्सप्रेसपेंड्रा रोड
6518114बिलासपुर – टाटानगर एक्सप्रेसगतौरा
6618113टाटानगर – बिलासपुर एक्सप्रेसगतौरा

बिलासपुर संसदीय क्षेत्र में बंद हुई ट्रेनों का ठहराव पुनः बहाल होने पर सांसद तोखन साहू ने कहा कि “यह निर्णय हमारे क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करता है। कोविड-19 के दौरान बंद ठहरावों के कारण यात्रियों को कठिनाई हुई थी। मुझे खुशी है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सभी ठहरावों की पुनर्बहाली की अनुमति दी। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।”

सांसद तोखन साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार भी व्यक्त किया, जिन्होंने क्षेत्रवासियों की भावनाओं को समझा और उनका सम्मान किया।