Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

तारीखों के एलान के साथ ही चुनावी तैयारी में जुटा प्रशासन, तीसरे चरण में रायपुर में हाेना है मतदान

रायपुर- लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा होने के बाद अब छत्तीसगढ़ के सभी लोकसभा क्षेत्रों में अलग-अलग निर्वाचन अधिकारी अपना कार्यभार संभालेंगे. रायपुर जिले के निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर गौरव सिंह ने बताया कि रायपुर लोकसभा क्षेत्र के अंदर कुल 7 विधानसभा का पूर्ण भाग और एक का अल्प भाग आता है. लोकसभा चुनाव के लिए रायपुर में कुल 1,300,382 मतदाता है, जिसमें 118,131 पुरुष वोटर और 1,182,251 महिला मतदाता हैं. वहीं 50,483 मतदाता पहली बार वोट डालेंगे.

उन्होंने कहा कि, जिले में निर्वाचन के लिए के कुल 4963 वैलिड यूनिट, 2356 कंट्रोल यूनिट और 2719 वीवीपेट उपलब्ध है. इसमें 110 बैलेट यूनिट, 110 कंट्रोल यूनिट और 110 वीवीपीएटी प्रशिक्षण के लिए रखा गया है. रायपुर जिले में 24 चेक पोस्ट पर 72 स्थिति दल और 69 उड़न दस्ता दल और बलौदाबाजार जिले के अंतर्गत 6 चेक पोस्ट पर 18 स्थैतिक दल का गठन और 18 उड़न रास्ता दल का गठन किया गया है. निर्वाचन की घोषणा के साथ ही 24×7 कंट्रोल रूम प्रारंभ किया गया है. इसमें दूरभाष क्रमांक 0771 2445785 पर संपर्क कर सकेंगे.

बता दें कि चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा कर दी है. इसके मुताबिक छत्तीसगढ़ में 3 चरण में चुनाव होंगे. वहीं चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे. चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल, दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल और तीसरे चरण का चुनाव 7 मई को होंगे. तीसरे चरण में रायपुर समेत दुर्ग, जांजगीर -चांपा, कोरबा, सरगुजा, रायगढ़, बिलासपुर सीट के लिए मतदान होगा.