Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

क्या स्कूलों की छुट्टियां बढ़ेगी? मुख्यमंत्री ने सवाल पर दिया ये जवाब…वहीं युक्तियुक्तकरण को लेकर कहा…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गरमी का असर अभी बना हुआ है। मानसून काफी पहले छत्तीसगढ़ पहुंच चुका है, लेकिन अभी भी उसका विस्तार प्रदेश में नहीं हो पाया है। ऐसें 16 जून से खुल रहे स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने की मांग तेज है। शिक्षक संगठन के अलावा कांग्रेस की तरफ से भी स्कूल की छुट्टियों की बढ़ाने की की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संकेत दिया है कि वो इस मामले में विचार करेंगे।

रविवार को राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री ने नोनी बाबू मेधावी योजना के कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में प्रदेश की शिक्षा, श्रम और उद्योग नीति पर एक साथ कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने जहां कार्यक्रम में युक्तियुक्तकरण के बाद प्रदेश में शिक्षा के बने बेहतर माहौल की बात कही, तो वहीं वहीं 38 हजार से अधिक श्रमिकों के खातों में ₹19.71 करोड़ की सहायता राशि भी अंतरित की। वहीं कांग्रेस द्वारा स्कूल के समय बढ़ाने की मांग पर, उन्होंने कहा कि सरकार इस विषय पर विचार करेगी

शिक्षा क्षेत्र में सुधार की दिशा में बड़ा कदम

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में युक्तियुक्तकरण के चलते अब उन स्कूलों में भी शिक्षक पहुंचे हैं, जहां वर्षों से शिक्षक नहीं थे।

“प्रदेश में अब अच्छा शैक्षणिक वातावरण बन रहा है। बच्चे और अभिभावक दोनों ही खुश हैं, लोग फोन करके धन्यवाद दे रहे हैं।“कांग्रेस द्वारा स्कूल के समय बढ़ाने की मांग पर उन्होंने कहा कि सरकार इस विषय पर विचार करेगी।

श्रमिकों को मिला आर्थिक संबल

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 31 मेधावी श्रमिक बच्चों को 2-2 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि के चेक वितरित किए। साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत 38,000 से अधिक श्रमिकों के खातों में ₹19.71 करोड़ DBT के माध्यम से भेजे गए।

“श्रमिकों और उनके बच्चों की भलाई के लिए सरकार पूरी तरह समर्पित है।“

उद्योग नीति ने खोले नए द्वार

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि राज्य की नई उद्योग नीति 2024 को दुनियाभर में सराहना मिल रही है।

“इस नीति से प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश आया है और अब हमने छत्तीसगढ़ में सिंगल विंडो सिस्टम को लागू किया है, जिससे निवेशकों और आम जनता को सीधी सुविधा मिलेगी।“
उन्होंने उद्योग और श्रम को “जुड़वा भाई” बताते हुए कहा कि दोनों मिलकर ही राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती देंगे।