Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अफेयर के शक में पत्नी की हत्या, वारदात के बाद पति ने नस काटकर की खुदकुशी की कोशिश, पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर। जांजगीर-चांपा जिले में एक शख्स ने अफेयर के शक में पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति ने भी अपने हाथ की नस काटकर खुदकुशी की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हत्यारे पति को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हत्या की ये वारदात सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक शारदा मंगलम क्षेत्र में जगदीश देवांगन का परिवार निवास करता है। घर में जगदीश के साथ उसकी पत्नी गायत्री देवांगन भी रहती थी। आरोप है कि जगदीश को अपनी पत्नी पर किसी अन्य व्यक्ति के साथ अफेयर का शक था। इस बात को लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। रविवार दोपहर को भी अफेयर को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया।

इस दौरान पति ने गुस्से अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद आरोपी जगदीश देवांगन ने खुद भी आत्महत्या की कोशिश की और अपने हाथ की नश को चाकू से काट लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में धुत था। नशे में ही उसने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया।

वारदात के कुछ समय बाद घटना की जानकारी मकान मालिक को हुई, जिसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ने पर दंपति खून से सने मिले। दोनों को तुरंत जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान पत्नी ने दम तोड़ दिया। वहीं आरोपी पति की हालत नाजुक बतायी जा रही है। हत्या की इस वारदात में पुलिस ने पति के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।