Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नेता प्रतिपक्ष के बयान पर आखिर क्यों मंत्री ओपी चौधरी ने कहा- “मैं गंवइहा हूं”

रायपुर- नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के बयान पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पलटवार करते हुए चुनौती दी है. जिसमें उन्होंने कहा है कि मैं तो गंवइहा हूं. चरणदास महंत को बड़ी-बड़ी सुख-सुविधाओं की आदत पड़ गई है. मैं बिना एसी-कूलर के रह सकता हूं. इसके साथ ही उन्होंने चरणदास महंत को चुनौती देते हुए कहा है कि इस गर्मी में 10 दिन तक बिना एसी, कूलर, पंखा के रह कर दिखाएं.

दरअसल हुआ ये कि डॉ. चरणदास महंत ने हाल ही में वित्त मंत्री ओपी चौधरी पर टिप्पणी करते हुए उन्हें गंवइहा कहा था. जिसको लेकर मंत्री ओपी चौधरी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, मैं तो गर्व से कहता हूं कि मैं गंवइहा हूं. महंत जी को बड़ी-बड़ी सुख-सुविधाओं की आदत पड़ गई है. मैं तो आज भी बिना चप्पल के खेत में चलता हूं, बिना एसी-कूलर के रह सकता हूं. महंत जी को चुनौती देता हूं कि इस गर्मी में 10 दिन बिना एसी, कूलर, पंखा के रह कर दिखाएं… मैं तैयार हूं.