Special Story

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड का समुचित लोगों को नहीं…

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

स्कूल से घर लौटने के दौरान दो छात्र पर गिरी आकाशीय बिजली, एक की मौके पर मौत

रायपुर। राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में आज दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र प्रभात साहू की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब स्कूल से छुट्टी के बाद प्रभात अपने एक साथी छात्र के साथ घर जा रहा था।

स्कूल से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र प्रभात साहू अमलीडीह रोड स्थित एक प्राइवेट स्कूल का छात्र था। दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद वह अपने साथी के साथ पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने से पहले ही दोनों बच्चे आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बिजली गिरते ही जोरदार धमाका हुआ और प्रभात मौके पर ही गिर पड़ा। उसके साथ चल रहा दूसरा छात्र घायल तो नहीं हुआ, लेकिन गहरी दहशत में है।

डाक्टरों ने मृत किया घोषमित

स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों छात्रों की मदद की और प्रभात को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, पूरे घर में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना की सूचना मिलते ही राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रशासन ने भी स्थानीय स्तर पर स्थिति का जायजा लिया और परिवार को ढांढस बंधाया।

इस साल वज्रपात से 100 से ज्यादा मौतें

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में मानसून सीजन के दौरान हर साल आकाशीय बिजली से सैकड़ों लोग प्रभावित होते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि खुले मैदान या पेड़ के नीचे खड़े होने पर बिजली गिरने का खतरा ज्यादा रहता है। यही वजह है कि ग्रामीण अंचल में अक्सर ऐसे हादसे सुनने को मिलते हैं।विशेषज्ञ और प्रशासन आमजन से अपील कर रहे हैं कि बारिश और गरज-चमक के समय खुली जगहों पर जाने से बचें। मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें और सुरक्षित स्थान पर शरण लें। इस तरह की सावधानियाँ बरतकर हादसों से बचा जा सकता है।