Special Story

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के…

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

लड़की ने बातचीत से किया इनकार, तो युवक ने परिवार वालों पर किया जानलेवा हमला… रॉड और चाकू से 3 लोगों को किया बुरी तरह घायल…

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत फरीद नगर में बीती रात एक एक सिरफिरे आशिक ने युवती के परिजनों से मारपीट और चाकूबाजी कर दी. युवती ने उससे बात करने से मना कर दिया था, इस बात से गुस्से में आकर आरोपी युवक ने युवती के परिवार वालों पर जानलेवा हमला किया है. इस घटना में युवती के परिवार से 3 लोग घायल हो गए हैं. साथ ही आरोपी को भी चोटें आई हैं. सूचना पुर पहुंची पुलिस ने आरोपी को उपचार के लिए सुपेला अस्पताल में भर्ती कराया है.

सोशल मीडिया पर नंबर डालने से बढ़ा था विवाद

जानकारी के मुताबिक, युवती और उसकी मां का मोबाइल नंबर भिलाई के रूंगटा कॉलेज के एक सोशल मीडिया पेज पर सार्वजनिक कर दिया गया था. इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव पैदा हुआ, जो धीरे-धीरे हिंसा में तब्दील हो गया. बीती रात हुई घटना के दौरान युवक ने युवती के परिवार की महिलाओं के साथ भी बदसलूकी और मारपीट की. इस पूरे हमले का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें युवक का उग्र व्यवहार साफ देखा जा सकता है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

देखें वीडियो:

पुलिस ने बताया कि सभी संबंधित पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.