Special Story

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

बालोद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट और विभिन्न जिला कोर्टों को लगातार…

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के…

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

एएसआई ने डांटा तो भड़क गया आरक्षक, एक के बाद एक 20 राउंड फायरिंग कर सुला दी मौत की नींद

रायपुर।  आईटीबीपी के 38वीं बटालियन कैंप में फायरिंग कर एएसआई की हत्या से जुड़े मामले में अहम जानकारी सामने आई है. एएसआई देवेंद्र कुमार दहिया (56 साल) पर आरक्षक सरोज यादव (32 साल) ने 20 राउंड फायरिंग कर उनकी जान ले ली. आज सुबह एएसआई ने आरक्षक को मॉर्निंग परेड की ड्यूटी के दौरान फटकार लगाई थी. इससे आक्रोशित होकर आरक्षक ने एएसआई पर गोलियां बरसा दी. फायरिंग के दौरान कैंप में मौजूद जवान अपनी जान बचाने के लिए जमीन पर लेट गए. इसके बाद जवानों ने कड़ी मशक्कत से आरोपी को पकड़कर रस्सी से बांधा और पुलिस के हवाले कर दिया.

एएसपी कीर्तन राठौर ने मामले को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि थाना खरोरा अंतर्गत आईटीबीपी के 38वीं बटालियन कैंप में सुबह 9 बजे के करीब आरक्षक सरोज यादव ने एएसआई देवेंद्र कुमार दहिया को इंसास राइफल से गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई है. इंसास राइफल से 20 राउंड गोली चली है. घटना के बाद एफएसएल और बैरिस्टिक टीम को मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच कर रही है.

उन्होंने बताया कि “शुरूआती पूछताछ में सामने आया कि आरक्षक को मॉर्निंग परेड की ड्यूटी में लगाया गया था. इस दौरान ASI देवेंद्र ने आरक्षक सरोज को डांट लगा दी थी. इससे आक्रोशित होकर आरक्षक द्वारा गोली चलाया जाना पता चला है. घटना की विस्तृत जांच जारी है. मामले में आगे की पूछताछ और पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.