Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

‘मेरे बेटा के लिए डउकी मांगने गया तो मेरे को ही सौंप दिये…’ कवासी लखमा का नया बयान आया सामने

जगदलपुर- अपने बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रहने वाले कवासी लखमा का एक बयान चर्चा का विषय बन गया है. दरअसल बुधवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से जगदलपुर के लालबाग मैदान में नामांकन सभा का आयोजन किया था. इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए कवासी लखमा ने बेहद मजाकिया अंदाज में कहा कि मैं तो मेरे बेटा के लिए बहु तलाशने गया था, लेकिन पार्टी ने मुझे ही दुल्हन सौंप दी. लखमा के इस बयान के बाद सभा में ठहाके लगाने लगे.

बता दें कि पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज का टिकट काटकर बस्तर लोकसभा से कांग्रेस ने कोंटा विधानसभा से 6 बार के विधायक कवासी लखमा को प्रत्याशी बनाया है. टिकट की रस्साकशी के दौरान कवासी लखमा दिल्ली तक पंहुच गए थे. लखमा चाहते थे कि पार्टी उनके बेटे सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी को टिकट दे. लेकिन पार्टी ने आखिर में कवासी लखमा को ही प्रत्याशी घोषित किया. कवासी लखमा के इस बयान ने कांग्रेस के अंदर टिकट को लेकर हुई रस्साकशी को भी स्पष्ट कर दिया है.

दीपक बैज प्रदेश का सबसे बड़ा नेता- कवासी लखमा

सभा को सम्बोधित करते हुए कवासी लखमा ने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज को पार्टी का सबसे बड़ा नेता बताया. दीपक बैज का टिकट कटने से उनके समर्थक नाराज बताए जा रहे हैं. हालांकि समर्थकों की नाराजगी छुपी हुई है. कवासी लखमा जानते हैं कि अगर उन्हें बस्तर में जीत हासिल करनी है तो उन्हें दीपक बैज के गुट को भी साधना होगा. कवासी लखमा ने मंच से कहा दीपक बैज पीसीसी अध्यक्ष है इस नाते वे प्रदेश के सबसे बड़े नेता होंगे और उनकी जिम्मेदारी 11 लोकसभा सीट जीतने की होगी.