Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भाजपा ने महिषासुर पोस्टर जारी कर कांग्रेस पर साधा निशाना, तो पूर्व सीएम ने कहा- डर कायम रहना चाहिए…

रायपुर।  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज चुनावी तैयारियो के लिए हरियाणा दौरे के लिए रवाना हुए. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने न्याय यात्रा को लेकर भाजपा के तंज पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें यात्रा के बारे में सवाल उठाने का अधिकार नहीं है. सबसे पहले कुछ सवालों के जवाब बीजेपी खुद देवें. इसके साथ ही उन्होंने भाजपा के भस्मासुर वाले पोस्टर वार का भी पलटवार किया. उन्होंने कहा कि भय कायम रहना चाहिए.

बता दें, भाजपा ने नवरात्र से पहले कांग्रेस को लेकर भस्मासुर का पोस्टर जारी किया था. भाजपा के इस पोस्टर वार पर भी पूर्व सीएम ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि अच्छा लगता है सुनकर, की भूपेश बघेल का डर अब भी कायम है. सरकार बने इतने समय हो गए लेकिन भूपेश बघेल दिमाग से नहीं गया. अच्छा भी है भय कायम रहना चाहिए.

पूर्व सीएम बघेल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में सामूहिक रूप से नरसंहार हो रहे हैं. बलौदा बाजार, कवर्धा की घटना सबके सामने है. जादू टोने के शक में लोगों की हत्याएं हो रही हैं. भारतीय जनता पार्टी को इस मुद्दे पर जवाब देना चाहिए. जनता की जान माल की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की जिम्मेदारी बनती है. सरकारी इस मामले पर पूरी तरीके से विफल हो चुकी है. बढ़ते अपराध को लेकर सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि न्याय यात्रा के माध्यम से लोग लगातार जुड़ रहे हैं.

वहीं नक्सल पीड़ित परिवार उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा के निवास पहुंचे थे. इस मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा की छत्तीसगढ़ी कहावत में चुटकी ली और कहा कि जब गृह मंत्री खुद वहां मौजूद थे, तो मुलाकात करवाने में क्या दिक्कत थी ? मंत्री अधिकारी सभी वहां पर मौजूद थे… यह सारे कार्यक्रम प्रायोजित हैं.