Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

जब अजय चंद्राकर ने नेता प्रतिपक्ष से पूछा, आप कल दिल्ली गये थे या हैदराबाद, फिर महंत बोले, कल तो आप मेरी जगह थे…

रायपुर। विधासनभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर शोक प्रस्ताव के साथ शुरू हुई। इसके बाद सदन में हल्के-फुल्के राजनीतिक तंज, विपक्ष–सत्ता पक्ष की नोकझोंक और स्कूल–कॉलेजों में छात्र हित से जुड़े मुद्दों पर तीखी चर्चा देखने को मिली। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सदन में शोक प्रस्ताव पढ़ते हुए उनके योगदान को याद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री का दायित्व देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए अत्यंत अहम होता है। शिवराज पाटिल ने अपने कार्यकाल में कई चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना किया, जिनमें लातूर का विनाशकारी भूकंप भी शामिल रहा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री के रूप में देश के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए, जिन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

दिवंगत नेता के सम्मान में सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। स्थगन के बाद जब कार्यवाही पुनः शुरू हुई तो प्रश्नकाल के साथ सदन में राजनीतिक माहौल गर्म नजर आया। हालांकि उससे पहले जैसे ही सदन की कार्यवाही आज शुरू हुई, तोकार्यवाही प्रारंभ होते ही भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने विपक्ष पर तंज कसते हुए नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत से सवाल किया कि वे दिल्ली गए थे या हैदराबाद।

इतना ही नहीं, उन्होंने राहुल गांधी को फुटबॉल खेलते हुए देखने को लेकर भी चुटकी ली। इस पर चरणदास महंत ने पलटवार करते हुए कहा, “कल तो आप हमारी जगह पर थे।” जवाब में अजय चंद्राकर ने कहा कि “मैं कल भी अपनी ही जगह था।” इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए अजय चंद्राकर से सवाल किया कि “आप क्या खेल रहे थे?” इस हल्की-फुल्की नोकझोंक के चलते कुछ देर तक सदन में हास्य और तंज का माहौल बना रहा।