Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पश्चिम विधानसभा लिखेगा विकास का नया अध्याय: विधायक राजेश मूणत

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक में संबोधित करते हुए विधायक राजेश मूणत कहा रायपुर पश्चिम विधानसभा में संगठनात्मक कार्यक्रम हो या फिर जनहित के कार्य हों भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के माध्यम से विकास का नया अध्याय लिखा जायेगा। भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में रायपुर पश्चिम विधानसभा की बैठक में राजेश मूणत ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के द्वारा दिए गए कार्यक्रमों की एक ओर जहां समीक्षा की वही आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिम्मेदारी में तय किये।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 वर्षों में किये गए उल्लेखनीय कार्यों को जन-जन तक पहुचाने के लिए शक्तिकेंद्र एवं बूथों तक योजना रचना बनाई गई। हर शक्तिकेंद्रों में वार्डों में सभाएं करके लोगों को एक ओर जहाँ केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी वही दूसरी ओर विगत 11 वर्षों में मोदी सरकार द्वारा लिए गए एतिहासिक निर्णयों को लेकर जनता के बीच जायेंगे। इसके लिए भी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने बैठक में उपस्थित पार्षदों को भी उनके नैतिक जिम्मेदारियों का एहसास कराते हुए कहाँ की जनता ने उन्हें कार्य करने के लिए उम्मीदों के साथ चुनकर भेजा है। ना केवल चुना है बल्कि भारी मतों से विजयी बनाया है ऐसे में आपकी हम सबकी जिम्मेदारी है की हम जनता के विश्वास पर खरा उतरें। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जब 18 घंटे काम करके देश सर्वोच्च शिखर पर पहुचाने के लिए रातदिन एक कर रहे है। विभिन्न विषम परिस्थितयों के बाद भी देश आज विश्व पटल पर स्थापित हुआ है तो यह हमारे नेतृत्व की छमता है उनकी दूर दृष्टी है, देश को परम वैभव पर पहुचाने के लिए लक्ष्य तय किया हुआ है ऐसे में आप और हम अपनी दायित्वों से कैसे विमुख हो सकते है. अवसर है कि हम अपने वार्ड को, अपने विधानसभा को, रायपुर को स्वच्छ सुन्दर और विकसित करें। रायपुर को राजधानी के अनुरूप पुरे देश में स्थापित करने की हम सबकी जवाबदारी है। रायपुर पश्चिम विधानसभा निश्चित रूप से पूरे प्रदेश में अपनी अलग छाप छोड़ेगा। शासन के विभिन्न योजनाओं को कैसे हम अपने क्षेत्र में लागू करवा सकते है इस क्षेत्र में लगातार चिंतन-मनन एवं क्रियान्वयन की दिशा में कार्य करना है और पश्चिम को आदर्श विधानसभा के रूप में स्थापित करना है।