Special Story

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

बालोद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट और विभिन्न जिला कोर्टों को लगातार…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला: कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में अगले तीन घंटों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट:

सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव और गरियाबंद जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में येलो अलर्ट:

सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग की अपील:

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें। खासकर किसानों और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले नागरिकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।