Special Story

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

बालोद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट और विभिन्न जिला कोर्टों को लगातार…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिज़ाज बदला: 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने दंतेवाड़ा, बीजापुर समेत 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं रायपुर, दुर्ग सहित 15 जिलों में बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 13 अगस्त के आसपास बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य क्षेत्र में लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। इसके असर से आज से पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। खासकर बस्तर संभाग में अगले 3 दिन लगातार बरसात की संभावना है।

राज्य में अब तक औसत से 66% कम बारिश दर्ज की गई है। 1 अगस्त से 11 अगस्त के बीच केवल 141 मिमी वर्षा हुई है। रविवार को प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज हुआ, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रहा।