Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

“NHM कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं कर पाये इसलिए हम हारे” पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस वसिंहदेव का वीडियो वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मियों की हड़ताल ने सियासी रंग पकड़ लिया है। इस बीच पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने माना कि कांग्रेस सरकार संविदा कर्मियों की मांगों को पूरा करने में नाकाम रही।

वीडियो में सिंहदेव साफ कहते नजर आ रहे हैं— “हम लोग हारे क्योंकि हम एनएचएम कर्मियों की मांग पूरी नहीं कर पाए। कांग्रेस के घोषणा पत्र में नियमितीकरण का वादा किया गया था, लेकिन पांच साल में यह संभव नहीं हो सका। घोषणा पत्र बनाने में मेरी भी सीधी जिम्मेदारी रही। हारने के कई कारण होते हैं, यह भी एक कारण था। चुनाव में कई बातें असर डालती हैं, इसलिए पुनः समीक्षा करनी होगी।”

वहीं, दूसरी ओर भाजपा भी एनएचएम कर्मियों के समर्थन में खुलकर सामने आ गई है। रायपुर सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने हड़ताली कर्मचारियों से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाया। एनएचएम संविदाकर्मियों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सांसद को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी ने कर्मचारियों की ओर से नेतृत्व किया।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने स्पष्ट कहा कि उनकी मांगें वाजिब हैं और उन्हें पूरा किया जाना चाहिए। उनके इस बयान से संविदा कर्मियों को बड़ी राहत मिली है।

लगातार दो सप्ताह से चल रही यह हड़ताल अब प्रदेश की राजनीति का केंद्र बन गई है। एक ओर जहां कांग्रेस की पिछली नाकामियों पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं भाजपा नेताओं का समर्थन एनएचएम कर्मियों की उम्मीदें बढ़ा रहा है।