Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

हम सबको मिलकर भारत को दुनिया का सिरमौर बनाना है – डॉ. मोहन भागवत

मुजफ्फरपुर।  77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर संस्कृति उत्थान समिति द्वारा मधुकर निकेतन, मुजफ्फरपुर में आयोजित कार्यक्रम में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ध्वज वंदन किया तथा उपस्थित गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते कहा कि हमारे पूर्वजों ने बहुत त्याग कर स्वाधीनता दिलाई है और हम सबको मिलकर देश को गणराज्य बनाए रखना है।

उन्होंने कहा कि सबसे ऊपर त्याग का, कर्मशीलता का, भारत की सनातन संस्कृति का भगवा रंग है, बीच में मन की निर्मलता का रंग सफेद है, लोग कर्मशील रहें, उन्नति और प्रगति का, लक्ष्मी जी आती रहे, वह रंग हरा है और यह सब धर्म के आधार पर चलता रहे। इसलिए धम्म चक्र बीच में है।

हमारा धर्म क्या है इसका उपदेश देने वाला हमारा संविधान है। संविधान की प्रस्तावना पढ़ते रहने से नागरिक कर्तव्य आदि का बोध होता रहता है और कानून का पालन करना ही नागरिक कर्तव्य है। हमारे देश में कुछ परंपरागत रूप से चलने वाले कानून भी हैं, जिनका कहीं लिखित उल्लेख तो नहीं है। परंतु भारतीय संस्कृति और परंपराओं के अनुसार मनुष्य में मनुष्यता बनी रहे, ऐसी परंपराएं चलती आ रही हैं। हम सबको मिलकर देश को दुनिया का सिरमौर बनाना है, इसके लिए हम सबको आदर्श आचरण प्रकट करते रहना होगा।