Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भीषण गर्मी में पानी की समस्या, सार्वजनिक स्थलों पर वाटर एटीएम बंद, भटक रहे लोग, कई जगहों से तो मशीन ही गायब

मुंगेली। भीषण गर्मी में वाटर एटीएम बंद होने से लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है. जिले में लाखों रुपए खर्च कर वाटर एटीएम लगाए गए थे ताकि गर्मी लोगों को आसानी से पानी मिल चुके. लेकिन शहर में अलग अलग जगहों में लगाए गए वाटर एटीम बंद पड़े हैं, जिसके चलते जरूरतमंदों को पानी के लिए या तो भटकना पड़ रहा है या फिर दुकानों से पानी बॉटल खरीदकर पीना पड़ रहा है. जिस विभाग ने वाटर एटीएम लगाया है और जिस विभाग को इसके रखरखाव का जिम्मा मिला है वह विभाग कोई सुध नहीं ले रहा है. भीषण गर्मी में लगाए गये वाटर एटीएम या तो बन्द पड़े है या फिर गायब है, जो कि यह दर्शाता है कि जिस मंशा से शासन के लाखों रुपये खर्च वाटर एटीएम लगाई गई उसकी धरातल पर क्या हकीकत है.

कलेक्ट्रेट परिसर का वाटर एटीएम बंद

इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है कि फरियादियों को आसानी से पेयजल की उपलब्धता हो सके इसके लिए कुछ साल पहले कलेक्ट्रेट परिसर में डीएमएफ मद से 5 लाख 72 हजार रुपए की स्वीकृति पीएचई विभाग को वाटर एटीएम लगाए जाने की दी गई थी. इस राशि से पीएचई विभाग ने वाटर एटीएम तो लगाया गया लेकिन देखरेख के अभाव में लंबे समय से बंद पड़ा है. जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर में लगे वाटर एटीएम को दुरुस्त करने के जिम्मेदार बेसुध है. वाटर एटीएम के देखरेख का जिम्मा संभाल रहे विभाग के अफसरों को आम लोगों की हित से जुड़े मामलों को संज्ञान लेने की फुर्सत नहीं.

यहां का वाटर एटीएम ही गायब

जानकारी के अनुसार उसके मुताबिक मुंगेली नया बस स्टैंड में लगे वाटर एटीएम बंद है. इसके साथ ही लोरमी बस स्टैंड, सरगांव बस स्टैंड में लगाए गए वाटर एटीएम बंद है. लेकिन इन सबसे भी चौंकाने वाली बात यह है कि जिला अस्पताल मुंगेली के परिसर में लगाए गए वाटर एटीएम गायब नजर आ रहे हैं. लोगो का कहना है कि खोजने पर भी नहीं मिल रहे हैं.