Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

तीन अफसरों पर वारंट हुआ जारी, अवमानना याचिका पर हाईकोर्ट का सख्त रुख

बिलासपुर। कर्मचारियों को कम वेतन देने के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। हाईकोर्ट ने गृह विभाग के तीन अधिकारियों के नाम वारंट जारी किया है। हाईकोर्ट ने तीनों अफसरों को जमानती धारा के तहत वारंट जारी किया है। साथ ही सभी को 4 सितंबर की सुनवाई के दौरान कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश जारी किया है।

जानकारी के मुताबिक तीनों अफसरों के खिलाफ 50-50 हजार रुपये का वारंट जारी किया गया है। 4 सितम्बर को सुनवाई के दौरान कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया गया है।  पूरा मामला जेल विभाग से संबंधित है, जहां कार्यरत 17 फार्मासिस्ट को कम वेतन देने के मामले में याचिका दायर की गयी थी।

पूरा प्रकरण साल 2013 का है। मामले में दायर याचिका पर हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ताओं के हक में फैसला सुनाया था। लेकिन आदेश पर गृह विभाग ने अमल नहीं किया, जिसके बाद याचिकाकर्ताओं ने मामले में अवमानना की याचिका दायर की।

अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया। जस्टिस रविन्द्र अग्रवाल की बेंच में हुई सुनवाई के दौरान तीन अफसरों के खिलाफ वारंट जारी किया गया, साथ ही 4 सितंबर को होने वाली सुनवाई में सभी को उपस्थित होने का आदेश दिया गया है।