Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

महाकुंभ दौरे पर जुबानी जंग: भूपेश बोले – मेरे जीवन की पहली यात्रा ही प्रयागराज रही, रमन सिंह के दिए ‘तकदीर में नहीं’ बयान पर कहा –

रायपुर।  सीएम, मंत्री, सांसद और विधायकों के महाकुंभ दौरे को लेकर अब जुबानी जंग शुरू हो गई है. महाकुंभ नहीं जाने को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा, मेरे जीवन की पहली यात्रा ही प्रयागराज रही. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के तकदीर वाले बयान पर बघेल ने तंज कसा है. उन्होंने कहा, ओपी चौधरी, विजय शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत भी प्रयागराज नहीं जा रहे हैं, इनकी तकदीर का क्या ? किस्मत ऊपर वाले के हाथ में है. किसको बुलाते हैं, किसको नहीं, उनके ऊपर है.

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, मेरी आस्था पूरी है. मेरे जीवन की पहली यात्रा ही प्रयागराज रही. संगम में बीच में जाकर नाव से कूदा था तब मैं 5 साल का था. मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायकों के प्रयागराज दौरे को लेकर उन्होंने कहा, ऐसे पर्व में जब बहुत ज्यादा भीड़ रहे तो वीआईपी लोगों को अवॉइड करना चाहिए. वीआईपी मूवमेंट से काफी ज्यादा अव्यवस्था होती है.

भूपेश बघेल ने कहा, जनता के आशीर्वाद से हमें सुविधा मिली है, हम कभी भी जा सकते हैं. जब गंगा मइया बुलाएंगे तब हम पहुंच जाएंगे. गंगा नहाने गए और मन का मेल नहीं धुला तो क्या फायदा. अपने दिल्ली दौरे को लेकर भूपेश बघेल ने कहा, सभी वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने जा रहे हैं.