Special Story

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड का समुचित लोगों को नहीं…

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ में गणतंत्र दिवस को लेकर वक्फ बोर्ड का ऐलान, सभी मस्जिदों, इमामबाड़ों और वक्फ बोर्ड कार्यालय में फहराया जाएगा तिरंगा..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को लेकर छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने बड़ा ऐलान किया है. वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने बताया कि प्रदेशभर में वक्फ बोर्ड से जुड़ी सभी मस्जिदों, इमामबाड़ों और वक्फ बोर्ड कार्यालयों में तिरंगा झंडा फहराया जाएगा.

उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश की कुल 8,232 वक्फ संपत्तियों और स्थलों पर एक साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा. तिरंगा फहराने के बाद सभी स्थानों पर लोगों को मिठाई भी वितरित की जाएगी, ताकि गणतंत्र दिवस को उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा सके.

इसके साथ ही गणतंत्र दिवस के अवसर पर वक्फ बोर्ड से जुड़े सभी कार्यालयों को विशेष रूप से सजाया जाएगा. वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा कि यह पहल राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से की जा रही है.