Special Story

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

VVPAT पर जयराम रमेश ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले ही इंडिया गठबंधन ईवीएम को लेकर अपनी शंकाएं-आशंकाएं जताने लगा है. ईवीएम पर बात आगे नहीं बढ़ता देख कांग्रेस ने अब वीवीपैट को जरिया बनाकर चुनाव आयोग को घेरने में लगी है. इस संबंध में कांग्रेस के जयराम रमेश ने चुनाव आयोग के सदस्यों के साथ बैठक की मांग की.

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अपने पत्र में कहा कि बड़ी समस्या का समाधान नहीं हुआ है. उन्होंने चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण को “सामान्य” बताते हुए कहा कि बार-बार अनुरोध के बावजूद आईएनडीआईए गुट के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ कोई सुनवाई या बैठक नहीं की गई. चिट्ठी में कांग्रेस नेता ने टाइम नहीं दिए जाने पर चिंता जताई है.

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को लिखे पत्र में जयराम रमेश ने कहा कि 20 दिसंबर, 2023 को हमने पिछले दिन आयोजित आईएनडीआईए दलों के नेताओं की बैठक में पारित एक प्रस्ताव के आधार पर ‘वीवीपीएटी के उपयोग पर चर्चा करने और सुझाव देने’ के लिए ईसीआई के साथ मिलने के लिए समय देने का अनुरोध किया था. हम ईसीआई से मिलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक ऐसा करने में सफल नहीं हुए हैं.

दरअसल, इंडिया गुट की पार्टियों के समूह ने एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसमें कहा गया है कि कि हमारा सुझाव सरल है. वीवीपैट पर्ची को बॉक्स में गिराने के बजाय, इसे मतदाता को सौंप दिया जाना चाहिए, जो अपनी पसंद को सत्यापित करने के बाद इसे एक अलग मतपेटी में रखेगा. वीवीपैट पर्चियों की 100% गिनती की जानी चाहिए.

रमेश ने कहा कि मैं एक बार फिर आईएनडीआईए गुट के दलों के नेताओं की 3-4 सदस्यीय टीम को आपसे और आपके सहयोगियों से मिलने और वीवीपैट पर अपना दृष्टिकोण रखने के लिए कुछ मिनट का समय देने का अनुरोध करता हूं. निश्चित रूप से यह बात पूरी तरह से उचित और कानूनी है.