Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर दक्षिण उपचुनाव में मतदान का समय समाप्त, शाम 5 बजे तक 46.43 प्रतिशत हुई वोटिंग

रायपुर।   रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में मतदान खत्म हो चुका है. निर्वाचन आयोग ने शाम 5 बजे तक के मतदान का आंकड़ा जारी किया है. इसके मुताबिक, दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 46.43 प्रतिशत मतदान हुआ है. हालांकि यह अंतिम आंकड़ा नहीं है. चुनाव आयोग कल प्रेस कांफ्रेंस कर अंतिम आंकड़ा जारी करेगा. बता दें कि 2023 विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार करीब 10 प्रतिशत कम मतदान हुआ है. 2023 के विधानसभा चुनाव में रायपुर दक्षिण में 60.20 प्रतिशत मतदान हुआ था. वहीं 2018 के विधानसभा चुनाव में 61.70 प्रतिशत मतदान हुआ था.

23 नवंबर को आएगा परिणाम

बता दें कि रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए आज मतदान हुआ, जिसका परिणाम 23 नवंबर को जारी किया जाएगा. इस उपचुनाव में 30 प्रत्याशी मैदान में हैं. इन सभी के भाग्य का किस्मत ईवीएम में कैद हो चुका है. रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव 2024 के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन क्षेत्र में स्थित कार्यालयों में मतदान के लिए सार्वजनिक अवकाश और सामान्य अवकाश की घोषणा की थी.

भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस दौरान उन्होंने लोकतंत्र में एक-एक वोट का महत्व बताते हुए सभी मतदाताओं से मतधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया था. भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने सदर बाजार स्थित महाराणा प्रताप शासकीय विद्यालय में सपरिवार मतदान किया. इस दौरान उन्होंने मीडिया के माध्यम से क्षेत्र के तमाम मतदाताओं से कहा कि लोकतंत्र के पर्व में आपके एक-एक वोट का बड़ा महत्व है. उन्होंने वोटरों से आग्रह किया था कि इस बार भी प्रचंड मतों से कमल खिलाकर भाजपा को आशीर्वाद प्रदान करें.

आकाश शर्मा ने सुबह-सुबह सपरिवार किया मतदान

रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने सुबह-सुबह अपने परिवार के साथ सुंदर नगर स्थित पंडित सुंदर लाल शर्मा स्कूल में मतदान किया. इसके पहले आकाश शर्मा ने मंदिर में हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया था. आकाश शर्मा ने मतदान देने के बाद बातचीत करते हुए कहा कि सुनील सोनी निष्क्रिय प्रत्याशी हैं. आज मैने पूरे परिवार के साथ मतदान किया है. इस बार रायपुर दक्षिण की जनता युवा को ही सुनेगी. वहीं उनकी पत्नी ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल आठ बार से यहां विधायक थे. लेकिन कोई काम यहां पर नहीं हुआ है. इस बार रायपुर दक्षिण की जनता की सोच बदल रही है. इस बार अनुभवी को न चुनकर युवा को मौका मिलेगा.

मतदाताओं को प्रोत्साहित करने चुनाव आयोग ने की थी ये पहल

मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रायपुर दक्षिण उपचुनाव में वोट देने वाले मतदाताओं को प्रोत्साहित करने चुनाव आयोग की पहल पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है. इस पहल के तहत रायपुर शहर के प्रमुख होटल और रेस्टोरेंट्स ने मतदान करने वाले नागरिकों को खाने-पीने और रूम बुकिंग पर शानदार छूट देने की घोषणा की है. इस ऑफर का लाभ लेने के लिए मतदाताओं को मतदान के बाद अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखानी होगी. इस पहल में शहर के प्रतिष्ठित होटल और रेस्टोरेंट्स जैसे सुखसागर रेस्तरां, मंजू-ममता रेस्तरां, मे-फेयर होटल, फेयर-वे होटल और बेबीलोन होटल ने भाग लिया है. इन जगहों पर 13 नवंबर से 19 नवंबर तक विभिन्न प्रकार के ऑफर दिए जाएंगे.