Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण की 7 लोकसभा सीटों में मतदान समाप्त, जानिए कहां कितने प्रतिशत पड़े वोट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के लिए 7 लोकसभा सीटों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, दुर्ग, जांजगीर-चांपा और सरगुजा में आज मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया. सुबह 7 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम 6 बजे ख़त्म हो गई. अब जो लोग पोलिंग बूथ में हैं, वही मतदान कर सकेंगे.

बता दें कि छत्तीसगढ़ की सभी सात लोकसभा सीटों में 168 प्रत्याशी मैदान पर हैं. इन लोकसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 39 लाख 01 हजार 285 है. इस बीच चुनाव आयोग ने सुबह 1 बजे के आंकड़े जारी कर दिए हैं. निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार छतीसगढ़ की 7 सीटों पर अब तक 66.87 % मतदान हुआ है. अब तक बिलासपुर में सबसे कम 60.05 % मतदान हुआ है. वहीं सबसे ज्यादा 75.84 % मतदान रायगढ़ में हुआ है.

जानिए कहां कितना प्रतिशत हुआ मतदान

बिलासपुर लोकसभा – 60.05 %

दुर्ग लोकसभा – 67.33 %

जांजगीर चम्पा लोकसभा – 62.44 %

कोरबा लोकसभा – 70.60 %

रायगढ़ लोकसभा – 75.84 %

रायपुर लोकसभा – 61.25 %

सरगुजा लोकसभा – 74.17 %

साल 2019 में लोकसभा चुनाव के मतदान प्रतिशत

बिलासपुर लोकसभा – 64.36 %

दुर्ग लोकसभा – 71.68 %

जांजगीर चम्पा लोकसभा – 65.58 %

कोरबा लोकसभा – 75.28 %

रायगढ़ लोकसभा – 77.78 %

रायपुर लोकसभा – 66.00 %

सरगुजा लोकसभा – 77.30 %

किस लोकसभा सीट में हैं कितने प्रत्याशी

रायपुर – 38

बिलासपुर – 37

कोरबा – 27

दुर्ग – 25

रायगढ़ – 13

सरगुजा – 10

जांजगीर-चांपा – 18