Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पहले चरण में कांग्रेस के पक्ष में पड़े वोट, ये चुनाव बदलाव का है : सचिन पायलट

रायपुर- कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट शनिवार दोपहर को नई दिल्ली से रायपुर पहुंचे. इस दौरान मीडिया से बातचीत में पहले चरण के म​तदान पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पक्ष में पड़े वोट, ये चुनाव बदलाव का है.

प्रदेश प्रभारी पायलट एयरपोर्ट से सीधे डोंगरगांव के विकासखंड ग्राम मोहड़ के लिए रवाना हुए. वे शाम को डोंगरगांव पहुंचकर प्रियंका गांधी की चुनावी सभा स्थल का निरीक्षण करेंगे. वहां से शाम को ही ग्राम हथौद विखं गुरूर जिला बालोद के लिए रवाना होंगे. ग्राम हथौद पहुंचकर प्रियंका गांधी की चुनावी सभा स्थल का निरीक्षण करेंगे.

इस दौरान पहले चरण के मतदान पर मीडिया से बातचीत में सचिन पायलट ने कहा कि पहले चरण का मतदान कम हुआ है. हमें सकारात्मक रिपोर्ट्स आई है और हमें सफलता मिलेगी. उन्होंने कहा कि रिपोर्ट बता रही की ये चुनाव बदलाव का चुनाव है. हमारी दावेदारी दो और चरणों पर मजबूत होगी. तमाम चुनौतियों के बाद कांग्रेस के पक्ष में वोट पड़े है. कांग्रेस और इंडिया अलाइंस जीतेगा. कवासी लखमा बड़े बहुमत से जीतेंगे.

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, राजस्थान और अन्य राज्यों में चौंकाने वाले नतीजे हो सकते हैं. हमारी सारी गारंटी को जनता पसंद कर रही. राजस्थान में भाजपा के प्रत्याशी ठीक से चुनाव नहीं लड़ पाए. बीजेपी को अहसास है की जुमलों से वो नहीं जीत सकते. सचिन पायलट ने दूसरे और तीसरे चरण की रणनीति पर कहा कि बीजेपी बैक फूट पर है. बीजेपी साउथ से साफ और नॉर्थ से हाफ है. राहुल गांधी ने भाजपा के परिणामों का जो संख्या बल दिया है वो सच होता दिखा रहा है.

भाजपा के राष्ट्रवाद वाले पोस्टर और कांग्रेस के मुद्दों पर सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस के मुद्दे जनता के सामने है. भाजपा को 10 साल के कामों के रिपोर्ट कार्ड का जवाब देना चाहिए. भाजपा 10 साल के वादे का जवाब दें. सचिन पायलट ने कहा कि आक्रमण और प्रतिशोध की भावना की राजनीति को लोग पसंद नहीं करते.