Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

महासमुंद में तिलक लगाकर मतदाताओं का किया गया स्वागत, 17 लाख से अधिक वोटर अपने मतों का करेंगे प्रयोग

महासमुंद- छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीट कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव में भी मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है. तीनों लोकसभा सीटों में कुल 24 विधानसभा क्षेत्र शामिल है. तीन सीटों में से राजनांदगांव लोकसभा से 15, महासमुंद लोकसभा से 17 और कांकेर लोकसभा से 9 उम्मीदवार मैदान में हैं. सभी 31 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 52 लाख 84 हजार 938 मतदाता करेंगे. वहीं महासमुंद लोकसभा में मतदान शुरू होने से पहले आदर्श मतदान केंद्र में मतदान करने आए मतदाताओं पर पुष्पवर्षा की गई और तिलक लगाकर स्वागत किया गया.

महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में 8 विधानसभा सीट शामिल हैं. यहां 17 लाख से अधिक मतदाता हैं. वोटिंग के लिए कुल 2147 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में महासमुंद लोकसभा में मतदान प्रतिशत 74.51% रहा.