Special Story

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड का समुचित लोगों को नहीं…

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

‘छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का जल्द खुलासा’…पीसीसी चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान

जगदलपुर। देशभर में वोट चोरी को लेकर कांग्रेस लगातार हमलावर है और “वोट न्याय यात्रा” के जरिए राज्यों में माहौल बना रही है. अब छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस वोट चोरी का दावा कर रही है. कर्नाटक, बिहार, महाराष्ट्र की तरह छत्तीसगढ़ में वोट चोरी का दावा किया जा रहा है. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस जल्द तथ्यों के साथ इसका खुलासा करेगी.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो जारी किया है. इसमें उन्होंने दावा किया है कि बिहार, महाराष्ट्र और हरियाणा की तरह यहां भी वोट चोरी के मामले सामने आएंगे. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि इस गठजोड़ से बीजेपी को अनुचित लाभ मिला है.

दीपक बैज का कहना है कि जल्द ही कांग्रेस ठोस तथ्यों के साथ छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का खुलासा करेगी. अभी यह महज़ इशारा है, लेकिन आने वाले समय में सबूत पेश किए जाएंगे. फिलहाल प्रदेश कांग्रेस ने सभी जिलों के जिला अध्यक्षों को पत्र लिखकर प्रशिक्षण अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है. कांग्रेस का दावा है कि कई विधानसभा क्षेत्रों में धांधली हुई है और उसका पर्दाफाश बहुत जल्द किया जाएगा.