Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मरीन ड्राइव आने वालों से अब लिया जाएगा पार्किंग शुल्क, नए नियम पर लोगों ने जताई नाराजगी

रायपुर। राजधानी रायपुर में नगर निगम के एक फैसले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। तेलीबांधा तालाब (मरीन ड्राइव) के पाथवे को पार्किंग स्थल घोषित किए जाने के बाद मॉर्निंग और ईवनिंग वॉक करने वालों में नाराजगी देखने को मिल रही है।

दरअसल, नगर निगम द्वारा तेलीबांधा तालाब के पाथवे क्षेत्र में पार्किंग शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके तहत चार पहिया वाहनों के लिए 4 घंटे का शुल्क 20 रुपये और दोपहिया वाहनों के लिए 12 घंटे का 10 रुपये तय किया गया है। इस निर्णय के बाद फुटपाथ को पार्किंग में तब्दील किए जाने को लेकर विरोध शुरू हो गया है। इसको लेकर तेलीबांधा तालाब में बैनर भी लगाए गए हैं।

पार्किंग शुल्क वसूलने के नए नियम को लेकर मॉर्निंग और ईवनिंग वॉक करने वाले ने श्यामलाल साहू, विनीत एवं अन्य लोगों ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी क्या इतने मूर्ख हैं जो फुटपाथ का पार्किंग शुल्क वसूलेंगे। पूर्व में भी यही हरकत निगम द्वारा की गई थी, जिसे विरोध के बाद हटाया गया था। अब क्या मॉर्निंग वॉक करने वालों से पैसा वसूला जाएगा।

बता दें कि जुलाई 2021 में नगर निगम ने तेलीबांधा तालाब घूमने आने वाले लोगों से पार्किंग चार्ज वसूलने का आदेश जारी किया था, लेकिन आदेश जारी होने के बाद शुरू हुए विरोध के बीच तत्कालीन महापौर एजाज ढेबर ने आदेश वापस ले लिया था।