Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

विष्णुदेव कैबिनेट का विस्तार हो सकता है कल

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार फाइनल हो गया है। राज्यपाल ने भी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर संकेत दे दिये हैं। जानकारी के मुताबिक राजभवन में 20 अगस्त को सीएम विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल में नए मंत्री शामिल होंगे। राजभवन में इसकी तैयारी भी शुरू हो गयी है। हालांकि अभी इसकी औपचारिक जानकारी नहीं सामने आयी है।

मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका का मुस्कुराते हुए बड़ा बयान देते हुए कहा ‘अभी इन्फॉर्मेशन तो नहीं आई है, लेकिन कुछ तो होने वाला है.’ अटकलें इसलिए भी तेज हैं कि क्योंकि एक तरफ छत्तीसगढ़ में बीजेपी के कुछ विधायकों ने देर रात मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। इधर, मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव, अंबिकापुर विधायक राजेंद्र अग्रवाल, आरंग विधायक खुशवंत साहब का नाम फाइनल बताया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में वैसे तो मंत्रिमंडल की रेस में कई विधायक शामिल हैं, लेकिन माना जा रहा है कि हरियाणा फॉर्मूले के तहत तीन नए मंत्री शपथ ले सकते हैं, माना जा रहा है कि जल्द ही मंत्रिपद की शपथ लेने वाले विधायकों के क्लीयर नाम आज रात या कल सुबह तक सामने आ सकते हैं।

चर्चा यह भी है कि मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सीएम साय नए मंत्रियों के साथ दिल्ली रवाना हो सकते हैं, क्योंकि सीएम विष्णुदेव साय का का अमेरिका दौरा पहले से तय है।बता दें कि मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा के बीच 19 अगस्त को राज्यपाल रमेन डेका का प्रोटोकॉल जारी किया गया है. आज सुबह राज्यपाल रायपुर के जगन्नाथ मंदिर जाएंगे. वहीं सुबह ​​​​​9:40 बजे विभिन्न पूजा कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इसके बाद सुबह 9:40 से 11:30 तक राज्यपाल राजभवन में ही रहेंगे. फिर सुबह 11:30 बजे राज भवन से भिलाई में आयोजित एक निजी यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में शामिल होंगे. बता दें कि सुबह 9:40 से 11:30 के बीच मंत्रिमंडल विस्तार के लिए नाम का ऐलान और शपथ ग्रहण की चर्चा है.