Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सदस्यता अभियान को लेकर BJP की वर्चुअल बैठक: सीएम साय और प्रदेश अध्यक्ष सिंहदेव समेत संगठन के तमाम बड़े चेहरे हुए शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव समेत सत्ता और संगठन के तमाम बड़े चेहरे शामिल हुए। सदस्यता अभियान को लेकर विधायकों और सांसदों को दिए गए टारगेट कितने पूरे हुए, इसकी समीक्षा की गई। साथ ही सक्रिय सदस्यता अभियान में विधायकों और सांसदों को जिम्मेदारी सौंपने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। बीजेपी प्रदेश में सक्रिय सदस्यता अभियान शुरू कर चुकी है, जिसमें मंत्री, विधायक समेत सैकड़ों लोगों को पार्टी की सक्रिय सदस्यता दी जा चुकी है।

भाजपा मनाएगी संगठन पर्व:

भारतीय जनता पार्टी आगामी 26, 27 और 28 अक्टूबर को सर्वश्रेष्ठ सर्वाधिक सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) मनाने वाली है। इस अभियान में पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता और पदाधिकारी तीन दिनों तक महिलाओं, पुजारियों, थर्ड जेंडर समेत अन्य कई क्षेत्रों के लोगों तक पहुँचकर भाजपा की सदस्यता दिलाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने आज जानकारी देते हुए कहा, “ये दिवाली सदस्यता वाली, दिल से जुड़े, दल से जुड़े कमल से” का नारा दिया। किरण सिंहदेव ने बताया कि भाजपा ने केवल 46 दिनों में 50 लाख से ज्यादा सदस्य बनाकर प्रदेश में इतिहास रचा है।

सुदूर अंचलों तक जुड़े हजारों सदस्य:

भाजपा सदस्यता अभियान के संयोजक अनुराग सिंहदेव ने बताया कि प्रदेश के कोने-कोने से बीजेपी के सदस्य बनाए जा रहे हैं। सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा तक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन सदस्य बनाए जा रहे हैं। हमारे कार्यकर्ता सुकमा में अब तक 11 हजार से अधिक ऑनलाइन सदस्य बना चुके हैं। इसी तरह दंतेवाड़ा में 10 हजार से अधिक सदस्यों को जोड़ा जा चुका है। हम एक-एक गाँव तक पहुँचकर जहाँ नेटवर्क नहीं पहुँचता है, वहाँ के ग्रामीणों को एकत्रित कर नेटवर्क वाले स्थान में पहुँचाकर सदस्य बना रहे हैं।