Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

‘विराट विजय है, श्रेयस ने दिखाया शौर्य, गिल ने जीता दिल…’ CM साय ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत पर भारतीय टीम को दी बधाई

रायपुर। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया ने अपने चिर-प्रतिद्वंदी और मेजबान पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर बड़ी जीत दर्ज की है. इस शानदार जीत पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने टीम इंडिया को बधाई और शुभकामनाएं दी है. सीएम साय ने अपने एक्स हैंडल में कहा कि विराट विजय है, श्रेयस ने दिखाया शौर्य, गिल ने जीता दिल. उन्होंने कहा कि चैंपियंस ट्राफी में पाकिस्तान को 6 विकेट से मात देकर अपने विजय के क्रम को निरंतर जारी रखते हुए टीम इंडिया ने पूरे भारत को गौरवांवित किया है.

पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को 49.4 ओवर में 241 के टोटल स्कोर पर ढेर कर दिया. इसके बाद पाकिस्तान से मिले 242 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने 4 विकेट के नुकसान पर 244 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की इस जीत में एक बार फिर विराट कोहली ने एक बार फिर बड़ी और महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने नाबाद 100 रनों की पारी खेली. वहीं गेंदबाजी में दिग्गज स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके.