Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

11 जनवरी को डीडीनगर में विराट हिन्दू सम्मेलन, तैयारी बैठक में सौंपी गई जिम्मेदारियां

रायपुर। सर्व हिन्दू समाज व्दारा विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर में 11 जनवरी को किया गया है। इसकी तैयारी के लिए डीडीनगर में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समाज प्रमुखों को भागीदारी व जिम्मेदारी दी गई।

आयोजन समिति के प्रमुख अनुराग पांडेय, नोहर राम साहू एवं पीके गुप्ता ने बताया कि हिंदू समाज को संगठित व एकजुट करने के लिए विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के दुर्गा उद्यान (पासपोर्ट आफिस के पास) में 11 जनवरी को दोपहर दो बजे से किया गया है।

इसकी तैयारी के लिए विभिन्न समाज प्रमुखों को जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही श्री गणेश मंदिर, श्री पशुपति नाथ मंदिर समिति, श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर समिति, श्री गणेश उत्सव समिति, श्री दुर्गा उत्सव समिति, श्री भजन मंडल समिति, श्री योग समिति, श्री शिवधाम मंदिर समिति एवं श्री हनुमान चालीसा समिति इसमें सहयोग प्रदान कर रही है। सर्वप्रथम दोपहर 1 बजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो डीडीनगर के विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए दुर्गा गार्डन में एकत्रित होगी। दोपहर 2 बजे से बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। जिसमें प्रसिद्ध पंडवानी गायक श्री चेतन देवांगन कपालिक शैली में पंडवानी की प्रस्तुति देंगे। इसके पश्चात् बच्चे देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे। इसके पश्चात् हिन्दू सम्मेलन में होगा, जिसमें कबीर आश्रम सोनपैरी के श्री देव कर महाराज मुख्य अतिथि होंगे।

मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक डॉ. टोपलाल वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। साथ ही गायत्री परिवार की उर्मिला नेताम भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।