Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

VIP रोड हाईप्रोफाइल सड़क हादसा : उज्बेकिस्तानी युवती और DRI के वकील 10 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर, भारत सरकार लिखी कार से 3 लोग हुए थे घायल

रायपुर।  राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड पर हुए हाईप्रोफाइल सड़क हादसे में नया मोड़ आया है. इस मामले में गिरफ्तार उज्बेकिस्तान की युवती नोदिरा ताशकंद और डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) के विशेष लोक अभियोजक भावेश आचार्य को पुलिस ने 10 फरवरी तक रिमांड पर लिया है. पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

पुलिस मामले में जांच करेगी की विदेशी युवती को रायपुर में किसने बुलाया था और वह यहां किस मकसद से आई थी. आशंका यह भी है युवती को किसी हाईप्रोफाइल पार्टी में बुलाया गया था इसकी भी जांच की जा रही है.

स्कूटी सवार युवकों को मारा ठोकर, फिर सड़क पर किया हंगामा

रायपुर के VIP रोड पर 5 फ़रवरी की आधी रात को तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार तीन युवकों को टक्कर मारी. इस हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. तीनों घायलों को मेकाहारा में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. कार में भारत सरकार लिखा हुआ था, जिसमें एक युवक और विदेशी लड़की सवार थे. हादसे के बाद युवती ने हंगामा मचाया. मामले में तेलीबांधा पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया.

हंगामा करने वाली युवती के बारे में पुलिस पूछताछ में पता चला कि लड़की रशियन नहीं बल्कि उज्बेकिस्तान (Uzbekistan) से रायपुर आई थी. यह भी पता चला है कि वो भारत 30 जनवरी को टूरिस्ट वीजा पर आई थी.

नशे में धुत युवती को भारत सरकार लिखी कार के अंदर गोद में बैठाने वाला शख्स डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की तेज़ रफ्तार कार में था. वह उज्बेकिस्तानी युवती नोदिरा ताशकंद (29 वर्ष) के साथ था. उस व्यक्ति की पहचान डीआरआई के विशेष लोक अभियोजक, महावीर नगर (थाना राजेंद्र नगर) निवासी, भावेश आचार्य (39 वर्ष) के रूप में हुई है, जो खुद भी नशे में था. फिलहाल, दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया गया है और मामले में आगे पूछताछ की जाएगी.