Special Story

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पुलिस को देख भागा जुआड़ी, भागते-भागते युवक की कुएं में गिरकर मौत, भड़के ग्रामीणों ने थाने में की तोड़फोड़, सड़क जाम कर मचाया हंगामा

सूरजपुर। जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के कुंज नगर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने जुआं खेलने की सूचना पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआं खेल रहे युवक भागने लगे। इसी दौरान एक युवक कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, थाने में तोड़फोड़:

घटना के बाद मृत युवक के परिजन और ग्रामीण जयनगर थाना पहुंच गए। वहां उन्होंने पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई और भीड़ ने थाने में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। कुर्सियां, टेबल, और कांच की खिड़कियां तोड़ दी गईं। कई दस्तावेज बिखर गए।

सड़क पर उतरे ग्रामीण, जाम लगाकर किया प्रदर्शन:

थाने में तोड़फोड़ के बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में मुख्य सड़क पर उतर आए और शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि अगर पुलिस इतनी जल्दबाजी में दबिश न देती तो युवक की जान बच सकती थी। प्रदर्शनकारियों ने कई घंटे तक सड़क को जाम रखा, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

पुलिस की सफाई:

जयनगर थाना प्रभारी ने बताया कि गांव में जुआं खेलने की पुख्ता सूचना मिलने के बाद टीम भेजी गई थी। जैसे ही पुलिस पहुंची, युवक मौके से भागने लगे। उसी दौरान एक युवक पास के कुएं में गिर गया। पुलिस का कहना है कि उन्होंने किसी पर बल प्रयोग नहीं किया। घटना की जानकारी तत्काल उच्च अधिकारियों को दी गई और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

जिला प्रशासन की कार्रवाई:

घटना की गंभीरता को देखते हुए सूरजपुर एसपी और जिला कलेक्टर ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे। प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है और मामले की मैजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं।