Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

लगातार बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कहा- बिजली नहीं तो वोट नहीं

पिथौरा- महासमुंद के पिथौरा में लगातार बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से क्षेत्र की जनता काफी परेशान नजर आ रहे हैं. बिजली कटौती होने से लोगों को पानी की भी किल्लत हो रही है. इसके चलते लोगों में अब इसका आक्रोश देखने को मिल रहा है. ग्रामीणों ने आज प्रदर्शन कर बिजली कटौती बंद करने की बात कही. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर बिजली कटौती बंद नहीं हुई तो वोट भी नहीं देंगे. 

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में विगत 2 महीनों से बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या जारी है. वर्तमान में वोल्टेज पूरी तरह से ठप हो चुकी है, जिससे इस भीषण गर्मी में पंखा, कूलर, फ्रिज बिल्कुल भी नहीं चल पा रहा है और तो और बिजली उपकरण भी खराब हो रहे हैं. लोगों का कहना है कि पिछले 5 वर्षों में इतना ज्यादा बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या नहीं हुई है, लेकिन सरकार बदलने के बाद यह समस्या बढ़ गई है.