Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

ग्रामीणों ने की शराब दुकान खोलने की मांग, विधायक बोले – 22 साल के राजनीतिक कॅरियर में पहली बार आया ऐसा आवेदन

तखतपुर।  क्षेत्र के विधायक धर्मजीत सिंह उस वक्त हैरान हो गए जब ग्रामीणों ने उसके सामने शराब दुकान खोलने की मांग की. आज जरौंदा में आयोजित समाधान शिविर में भाजपा विधायक धर्मजीत ने कहा कि 22 साल के राजनीतिक करियर में मेरे पास शराब दुकान खोलने का आवेदन पहली बार आया है. उन्होंने आबकारी निरीक्षक से शराब दुकान खोलने की प्रक्रिया की जानकारी ली और मंच से ग्रामीणों को शराब दुकान खोलने का आश्वासन दिया.

बता दें कि आज बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत जरौंदा में सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर का आयोजन किया गया था, जहां क्षेत्र के विधायक धर्मजीत सिंह पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कोड़ापुरी के ग्रामीणों द्वारा शराब खोलने की मांग को पूरा करने की बात कही.

ग्रामीणों ने कहा – शराब लेने जाना पड़ता है 20 किमी दूर

विधायक धर्मजीत सिंह को कोड़ापुरी के ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत कोड़ापुरी शराब विहीन क्षेत्र है, जिसके कारण परेशानी होती है. शराब लेने 20 किलोमीटर का सफर तय करके शहर जाना पड़ता है. इस मामले में आबकारी निरीक्षक कल्पना राठौर ने बताया कि ग्रामीणों की मांग को लेकर प्रस्ताव शासन को भेजा गया है. जल्द ही उनके मांग का निराकरण किया जाएगा.