Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पानी के लिए ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे किया ब्लॉक, एसडीएम के आश्वासन पर प्रदर्शन किया बंद…

गरियाबंद। पेयजल के लिए बोरिंग को मांग पूरी नहीं हुई तो ग्रामीणों ने बरसते पानी में नेशनल हाइवे 130 सी जाम कर दिया. एसडीएम तुलसी दास मरकाम की समझाइश के बाद ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन बंद किया.

देवभोग ब्लॉक में माहुलकोट के आश्रित ग्राम बोईरपारा के ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर था. पेयजल समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने पेयजल के लिए बोरिंग लगाने की मांग की थी, लेकिन मांग पर ध्यान नहीं दिए जाने से नाराज ग्रामीण महिला-पुरुष हाइवे पर पहुंचे और साथ लाए बर्तन को कतार से लगाकर सड़क जाम कर दिया.

बीते तीन दिनों से हो रही बारिश की परवाह किए बगैर ग्रामीण सड़क पर जमे हुए हैं. इस बात की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने एसडीएम तुलसीदास से विषय पर चर्चा की. एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश दी.

एसडीएम ने बताया कि पूर्व में गांव में मौजूद हैंडपंप का खराब हो गया है, जिसे बनाने पीएचई को निर्देशित किया है. इसके साथ गांव में नए पंप भी खोदे जाएंगे. समझाइश पर ग्रामीण मान गए हैं.