Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

निरीक्षण करने पहुंची वन विभाग की टीम पर लाठी-डंडे से हमला, डिप्टी रेंजर समेत 4 घायल

बालोद।  डौंडी वन परिक्षेत्र के पेंवारी में पर्रकुलेशन टैंक का निरीक्षण करने पहुंचे वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वन विभाग की टीम में एक डिप्टी रेंजर सहित तीन अन्य कर्मचारी शामिल थे।

निरीक्षण के दौरान करीब 50 से 60 ग्रामीणों ने अचानक वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया, जिसमें सभी चार वनकर्मी घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया।

घटना के बाद वन विभाग की टीम डौंडी थाना पहुंची और हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं दूसरी ओर, ग्रामीणों ने यह पहुंचकर विभाग पर ये आरोप लगाया कि कि वे वर्षो से उक्त जमीन पर कृषि कार्य कर रहे हैं, बावजूद इसके वन विभाग ने वहां जबरन वृक्षारोपण शुरू कर दिया।

इसके अलावा, वनकर्मियों पर ग्रामीण महिलाओं ने छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया है, जिसे लेकर थाना में अलग से शिकायत दी गई है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच में जुट गई है और घटनास्थल का निरीक्षण भी किया जा रहा है।