Special Story

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

महात्मा गांधी की मूर्ति खंडित होने से ग्रामीणों में आक्रोश, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

फिंगेश्वर। गरियाबंद जिले में अज्ञात व्यक्ति ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति को खंडित कर दिया है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। पूरा मामला फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम जेन्जरा का है। जानकारी के मुताबिक, जेन्जरा गांव में महात्मा गांधी के नाम से चौक बनाकर उनकी मूर्ति स्थापत की गई थी। बापू की मूर्ति खंडित करने से आक्रोशित ग्रामीणों ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बता दें कि ग्राम पंचायत में स्व. रघुनाथ साहू की स्मृति में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतीकात्मक स्वरूप मूर्ति स्थापित की गई थी। साल 2019 में प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अमितेश शुक्ल ने गांव के गांधी चौक में मूर्ति का अनावरण किया था।तब से ग्रामीण उक्त चौक पर गांधी जयंती मनाने के साथ ही राष्ट्रपिता के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हैं। बीते रात अज्ञात व्यक्ति ने महात्मा गांधी की मूर्ति को खंडित कर दिया है।

राजिम के पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांत व आदर्शों के साथ खिलवाड़ कर उनकी प्रतीकात्मक स्वरूप को खंडित करने वालों के खिलाफ कड़ी की मांग की है। ग्रामीणों ने भी जल्द दोषी व्यक्ति को गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की है।