Special Story

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड का समुचित लोगों को नहीं…

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

विकास शील छत्तीसगढ़ के नये मुख्य सचिव बने, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

रायपुर। विकास शील छत्तीसगढ़ के नये मुख्य सचिव होंगे। राज्य सरकार ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है। 1994 बैच के अफसर विकास शील, 1989 बैच के अफसर अमिताभ जैन के रिटायरमेंट ( 30 सितंबर) के बाद मुख्य सचिव के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।


 

एशियन डेवलपमेंट बैंक से रिलीव होकर लौटे

गौरतलब है कि विकास शील केंद्र सरकार के तहत एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB), मनीला में कार्यकारी निदेशक (Executive Director) के पद पर पदस्थ थे। उन्हें जनवरी 2024 में केंद्र सरकार ने तीन वर्ष की अवधि के लिए इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय पद पर भेजा था। लेकिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनके अनुभव और प्रशासनिक दक्षता को देखते हुए उन्हें राज्य का मुख्य सचिव बनाए जाने का प्रस्ताव रखा।

मुख्यमंत्री के अनुरोध पर छत्तीसगढ़ सरकार ने इस संबंध में डीओपीटी (DoPT) को पत्र लिखा। उसके बाद केंद्र सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 12 सितंबर को एशियन डेवलपमेंट बैंक को पत्र भेजकर विकास शील को रिलीव करने की प्रक्रिया शुरू की। मात्र एक दिन बाद, 13 सितंबर को ही उन्हें मनीला से औपचारिक रूप से रिलीव कर दिया गया।

मुख्यमंत्री की पहली पसंद

जानकारों का कहना है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विकास शील को लंबे समय से अपनी टीम में शामिल करना चाहते थे। उनका मानना है कि विकास शील के पास राज्य के विकास कार्यों और प्रशासनिक सुधारों को गति देने की क्षमता है। वे मुख्यमंत्री की “विकसित छत्तीसगढ़” की दृष्टि को मूर्त रूप देने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

कैरियर और अनुभव

विकास शील 1994 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। अपने सेवाकाल में उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। वित्त, उद्योग, ऊर्जा और शहरी विकास जैसे विभागों में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनकी नियुक्ति ने भी उन्हें वैश्विक दृष्टिकोण और अनुभव प्रदान किया है, जो छत्तीसगढ़ के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

राज्य प्रशासन में नई ऊर्जा की उम्मीद

विकास शील की नियुक्ति को राज्य प्रशासन में नई ऊर्जा और दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है। उनकी कार्यशैली और निर्णय क्षमता को देखते हुए अफसरशाही में भी उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि वे आने वाले समय में राज्य सरकार की योजनाओं और नीतियों के क्रियान्वयन में तेजी लाएंगे।