Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

ट्रेन में ‘विकास की यात्रा’ : कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने लोगों से संपर्क साधने ट्रेन से की यात्रा, कहा- भाजपा की सरकार में लुप्त होते जा रही ट्रेन

रायपुर। रायपुर लोकसभा प्रत्याशी और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय आज रेल यात्रा कर चुनाव प्रचार करने निकले. सुबह 7 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन से भाटापारा जाने वाली ट्रेन मेमो एक्सप्रेस का विकास उपाध्याय ने आम लोगों के साथ टिकिट काउंटर में लाइन लगकर टिकिट खरीदा और यात्रा की. इस दौरान विकास उपाध्याय ने लोकल ट्रेन से रोज आने जाने वाले यात्रियों के साथ चर्चा कर उनकी समस्या सुनी. वहीं लोगों से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की. वहीं उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.

विकास उपाध्याय ने बताया कि रायपुर लोकसभा के लिए 9 विधानसभा आते हैं और आज भाटापारा विधानसभा का दौरा है. तो आज लोकल ट्रेन में यात्रा कर भाटापारा के लिए जा रहा हूं. लोकल ट्रेन में डेली हजारों की संख्या में लोग यात्रा करते हैं. लोकसभा का सांसद और सरकार इस रेल व्यवस्था में क्या स्थिति है और क्या रेल व्यवस्था होनी चाहिए उस पर जरूर बात करना चाहिए.

उन्होंने कहा आज मैंने ट्रेन में सफर करने वाले जो लोग हैं, उनसे भी चर्चा की. मैं समझता हूं, जब ट्रेन में हम जाते हैं तो आपको सही में वास्तविक स्थिति पता चलती है कि क्या किन समस्याओं के लिए आपको सरकार को बोलना चाहिए. लेकिन बड़े दुख की बात है इस रायपुर लोकसभा में नौ-आठ बार से बीजेपी का सांसद हैं. लेकिन ट्रेन की व्यवस्था के बारे में कोई भी सवाल नहीं उठाता. उन्होंने कहा कि हम छोटे थे हमने विद्याचरण शुक्ल को देखा था, जो रायपुर, छत्तीसगढ़ के लिए नई ट्रेनों को लाने का काम उन्होंने किया. अलग-अलग प्रदेशों को ट्रेन मार्ग से जोड़ने का काम किया और अब तक भाजपा की कोई उपलब्धि नहीं है. रेलवे स्टेशन आप चले जाएं शमशान घाट के समान रेलवे स्टेशन की स्थिति है. कई बेचारे कुली, वेंडर परेशान लोगों के रोजगार छीन गए. आम आदमी के लिए सबसे सस्ता, सुंदर और सुरक्षित अगर कोई साधन है तो ट्रेन है. भारतीय रेल हिंदुस्तान की पहचान थी लेकिन भाजपा की सरकार में ट्रेन लुप्त होते जा रही है. कहीं इसको दूसरे के हाथों बेचने की तैयारी तो नहीं की जा रही है.