Special Story

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के…

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

शराब घोटाले में गिरफ्तार विजय भाटिया को कोर्ट में किया गया पेश, एक दिन के रिमांड पर भेजा जेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला में फरार चल रहे आरोपी विजय भाटिया को गिरफ्तार करने के बाद आज ईओडब्ल्यू ने कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने विजय भाटिया को एक दिन के रिमांड पर जेल भेजा.

जानकारी के अनुसार, ईओडब्ल्यू ने 14 दिनों की पुलिस रिमांड मांगी थी. लेकिन रिमांड कोर्ट को विशेष कोर्ट का पावर नहीं होने की वजह से एक दिन के लिए जेल भेजा. बताया जा रहा है कि सोमवार को दोबारा EOW/ACB की विशेष कोर्ट मे पेश कर ईओडब्ल्यू पुलिस रिमांड मांगेगी.

बता दें कि छत्तीसगढ़ में विदेशी शराब विनिर्माता कंपनियों व सप्लायर से बड़े पैमाने पर कमीशन की उगाही से अवैध लाभ प्रदान कर शासन को राजस्व की भारी पैमाने में क्षति पहुंचाने के मामले में विजय भाटिया की प्रमुख आरोपी है. फरार चल रहे विजय भाटिया को दिल्ली से गिरफ्तार कर रायपुर न्यायालय में पेश किया गया.

विजय भाटिया की गिरफ्तारी के साथ-साथ आज ईओडब्ल्यू ने इनके निवास एवं फर्मों के साथ ही साथ इनसे जुडे इनके सहयोगियों के भिलाई एवं दुर्ग के 8 स्थानों पर छापामार कार्रवाई की. मामले में अग्रिम विवेचना जारी है.